CNIN News Network

रजिस्ट्री व स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी की छूट का दिखा असर, इसलिए जबर्दस्त रिस्पांश

19 Sep 2026   8 Views

रजिस्ट्री व स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी की छूट का दिखा असर, इसलिए जबर्दस्त रिस्पांश

Share this post with:


0- आम लोगों के आशियाने का सपना पूरा करने का माध्यम बना क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 
रायपुर। आम लोगों के आशियाने का सपना पूरा करने का सबसे बेहतर अवसर दे रहा है क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 एक माध्यम बनकर। एक्सपो में दूसरे दिन शनिवार को दोपहर से ही विजिटर्स इंडोर स्टेडियम पहुंचने लगे थे। इनमें से बहुतों ने अपने जरूरत की फ्लैट, बंगला, मकान, विला, प्लाट व कमर्शियल स्पेश की बुकिंग करायी। वे धन्यवाद करते रहे बिल्डर्स का क्योंकि इस बार एक्सपो में बुकिंग पर रजिस्ट्री व स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी की छूट दी जा रही है। इतने सारे प्रोजेक्ट के बीच उनके लिए क्या बेहतर हो सकता है,अपने बजट व लोकेशन के हिसाब से बायर्स प्रापर्टी टटोलते रहे और बिल्डर्स स्टाल पर हर जानकारी देने तैयार बैठे थे। ज्यादा संख्या में प्लाट,फ्लैट व स्वतंत्र मकान लेने वालों की रुचि दिखी। नए प्रोजेक्ट के प्रति भी उनका आकर्षण रहा जिसमें आधुनिक लाइफ स्टाइल की सारी सुविधा हो। बिल्डर्स के अलावा एक्सपो में बैंक,रेरा,टाइल्स ,पेंट्स,पाइप्स,सेनेटरी एसेसरीज,वायर,सोलर सिस्टम जैसे स्टाल भी लगे हैं। एक्सपो में पहुंचने वाले विजिटर्स इंट्री गेट पर अपनी जानकारी दर्ज करा रहे थे, शायद लकी ड्रा में उनका नंबर लग जाये। रविवार 20 सितंबर को प्रापर्टी एक्सपो का आखिरी दिन है। रेरा के चेयरमेन श्री संजय शुक्ला एवं रेरा मेंबर्स श्री धनंजय देवांगन शनिवार को क्रेडाई एक्सपो विजिट पर पहुंचे और आयोजन की प्रशंसा की। इस अवसर पर क्रेडाई पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

रजिस्ट्री व स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी की छूट का दिखा असर, इसलिए जबर्दस्त रिस्पांश

क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पंकज लाहोटी, चेयरमेन मृणाल गोलछा, सचिव अभिषेक बछावत, प्रोग्राम चेयरमैन अशोक मूंदड़ा ने बताया कि पहले दिन उद्घाटन समारोह में पहुंचे अतिथियों ने एक्सपो आयोजन की सराहना करते हुए शासन व नगर निगम की ओर से हर संभव सहयोग की बात कही इसके लिए उनका आभार। हमारा भी मकसद यही है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के आशियाने का सपना इस एक्सपो से पूरा हो सके। इसीलिए क्रेडाई से संबद्ध 50 बिल्डर्स 250 से भी अधिक प्रोजेक्ट लेकर यहां मौजूद हैं। दूसरे दिन काफी उत्साह के बीच लोगों ने बुकिंग करायी और समापन दिन पर रविवार को और ज्यादा रिस्पांश मिलने की पूरी उम्मीद है। एक्सपो में बुकिंग पर रजिस्ट्री व स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी छूट की खुशी खरीदी करने वालों के चेहरे पर देखकर उन्हे लगा कि क्रेडाई ने इस बार जो सेलिब्रेशन आफर दिया है वह बिल्कुल सही निर्णय रहा। 

रजिस्ट्री व स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी की छूट का दिखा असर, इसलिए जबर्दस्त रिस्पांश

हर स्टाल में दिखी कस्टमर की मौजूदगी
नए-पुराने सभी प्रकार की प्रोजेक्ट पर इंक्वायरी के साथ बुकिंग कराते रहे बायर्स इसलिए हर स्टाल में कस्टमर की मौजूदगी दिखी। स्टाल में टीवी स्क्रीन पर भी प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया जा रहा था वहीं कुछ बिल्डर्स तो अत्याधुनिक ढंग से इलेक्ट्रानिक डिस्प्ले बोर्ड भी लगा रखे थे। ब्रोशर पर भी वास्तविक जानकारी दी गई थी। पाइंट टू पाइंट जानकारी लेते रहे लोगों की सारी दुविधाएं दूर की जाती रही। बिल्डरों ने बताया कि एक्सपो अवधि के दौरान वे दिल खोलकर कस्टमर को अधिकाधिक फायदा देने की कोशिश करते हैं क्योंकि यहीं से तो उनका फेस्टिवल सीजन भी शुरु होता है। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है कि कई प्रोजेक्ट पर तो कुछ बुकिंग एमाउंट देकर बाकी की राशि सहूलियत के साथ अदा किए जाने की सुविधा दी जा रही थी।
होम लोन की आसान सुविधा
सपनो के घर को दें आकार-होम लोन देने हम हैं तैयार ..के साथ क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो में बैंक आफ इंडिया,एचडीएफसी व यूको बैंक के स्टाल लगे हुए हैं जहां पर मौजूद बैंक प्रतिनिधि बता रहे हैं कि लोन की क्या प्रोसेस हैं, ईएमआई और अन्य संबंधित आवश्यक दस्तावेज की पूरी जानकारी वे दे रहे हैं। मकान के किराये की किश्त पर आप अपना मकान कैसे ले सकते हैं ये कस्टमर को बताया जा रहा है। एक्सपो में बुकिंग पर इसलिए भी आसानी से फाइनेंस हो जा रहा है कि सभी पार्टिसिपेट करने वाले मेंबर्स क्रेडाई के हैं।

रजिस्ट्री व स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी की छूट का दिखा असर, इसलिए जबर्दस्त रिस्पांश

रेरा यानी सही घर की पहचान
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो में छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेग्यूलिटरी अथारिटी (रेरा) का स्टाल भी मुख्य मंच के बगल में ही लगा हुआ है जहां मौजूद प्रतिनिधि से अपनी पसंद के प्रोजेक्ट की पूरी वैधानिक (लीगल) जानकारी लेते रहे प्रापर्टी बायर्स। यदि भरोसा, पारदर्शिता और सुरक्षा की गारंटी चाहते हैं तो किसी भी प्रापर्टी की बुकिंग पर रेरा की उपलब्ध करायी गई सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। जिसमें ले आउट प्लान, प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति, प्रमोटर का पिछला रिकार्ड से लेकर प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस रिपोर्ट भी बताया जा रहा है। रेरा के स्टॉल पहुंचकर चेयरमैन श्री संजय शुक्ला एवं रेरा मेंबर्स श्री धनंजय देवांगन ने निरीक्षण किया एवं वहां मौजूद कस्टमर से चर्चा की।

रजिस्ट्री व स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी की छूट का दिखा असर, इसलिए जबर्दस्त रिस्पांश

इंट्री पर रजिस्टे्रशन कराना न भूलें
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो का एक बड़ा आकर्षण ये भी है कि हर विजिटर्स यदि इंट्री गेट पर लगे स्टाल में अपनी जानकारी साझा करते हैं तो क्रेडाई की ओर से निकाली जाने वाली लकी ड्रा में आपका किस्मत खुल सकता है और आप पा सकते हैं रेफ्रिजरेटर, टीवी, वाशिंग मशीन, ओवन, मिक्सी व अन्य इलेक्ट्रानिक्स सामान, इसलिए इंट्री कराना न भूलें। 
चाय की चुस्की भी दे रहा सुकून
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो में घूमकर यदि आप थक गए हैं तो कुछ सुकून का पल देने चाय गोविंदम का स्टाल भी लगा हुआ है जहां पर आप चाय बिस्किट का आनंद ले सकते हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web