Share this post with:
00 वैज्ञानिक सत्रों और लाइव सर्जरी से चिकित्सकों ने बढ़ाया कौशल
रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा यूरोगायनेकोलॉजी एवं वैजाइनल सर्जरी विषय पर दो दिवसीय सीएमई एवं लाइव सर्जिकल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन वेजाइनल सर्जन सोसाइटी एवं मेनोपॉज सोसायटी के सहयोग से किया गया, जिसमें प्रदेश सहित देश के प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों ने पीजी विद्यार्थियों तथा कई चिकित्सकों को लाइव प्रशिक्षण दिया। इस सम्मेलन और कार्यशाला में 100 से अधिक चिकित्सकों की भागीदारी रही। कार्यशाला में प्रोलेप्स एवं यूरिन लीक जैसी समस्याओं के आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने व्यापक विमर्श किया।
कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. विवेक चौधरी, डीन, पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज तथा डॉ. संतोष सोनकर, अधीक्षक, डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में विशेषज्ञों ने यूरोगायनेकोलॉजी से संबंधित नवीनतम तकनीकों एवं उपचार पद्धतियों पर विस्तृत व्याख्यान दिए। कार्यक्रम की सराहना करते हुए डीन डॉ. विवेक चौधरी एवं अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक कार्यशालाएं चिकित्सकों को नवीनतम चिकित्सा एवं शल्य तकनीकों से अद्यतन (अपडेट) करने के साथ-साथ महिला मरीजों हेतु उच्च गुणवत्ता वाली, सुरक्षित एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यशाला के प्रथम दिन हिस्टेरोस्कोपी के यूरोडायनामिक स्टडी, मिक्स्ड एवं स्ट्रेस यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस तथा वॉल्ट प्रोलैप्स के वैजाइनल उपचार जैसे विषयों पर वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए। प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों के साथ संवाद कर अपने अनुभव साझा किए और जटिल मामलों पर चर्चा की।
Share this post with:
12 Jul 2026 13 Views
12 Jul 2026 6 Views
12 Jul 2026 6 Views
12 Jul 2026 12 Views
12 Jul 2026 8 Views
11 Jul 2026 14 Views