Share this post with:
0- राजस्थान में गर्मी का रेड अलर्ट; एमपी भी हीटवेव की चपेट में
लखनऊ/-देश में दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-अयोध्या समेत 30 जिलों में बुधवार को आंधी-तूफान के कारण 100 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 21 मौतें प्रयागराज और 17 मौतें भदोही में हुईं।यहां 80 केएमपीएच की रफ्तार से आंधी चली, बरेली में एक युवक टीनशेड समेत हवा में उड़ गया। राज्य के बांदा शहर में तापमान 45.4डिग्री सेल्शियस रहा। आज 51 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है।
राजस्थान में भी तेज गर्मी और हीटवेव का असर है। बुधवार को लगातार चौथे दिन राज्य का जैसलमेर देश का सबसे गर्म शहर रहा, यहां 46.1डिग्री सेल्शियस तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज आज बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में तेज गर्मी का रेड अलर्ट है। 13 जिलों में हीटवेव की चेतावनी है।
वहीं, मध्य प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में हीटवेव चल रही है, जो 18 मई तक जारी रह सकती है। बुधवार को खजुराहो में तापमान 45.4डिग्री सेल्शियस रहा। आज इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में वार्म नाइट का भी अलर्ट है।
इधर, हरियाणा के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 1.1डिग्री सेल्शियस बढ़ोतरी हुई। राज्य के 5 शहरों में 40एष्ट से ज्यादा रहा, इनमें नारनौल 42.5डिग्री सेल्शियस रहा। राज्य में 17 मई से हीटवेव का यलो अलर्ट है। बिहार के पूर्णिया-कटिहार समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट है।
Share this post with:
15 May 2026 6 Views
14 May 2026 26 Views
14 May 2026 16 Views