Share this post with:
00 कानपुर की सीसामऊ सीट पर प्रियंका गिरी ने संभाली कमान
बिलासपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियों को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है। 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल भले ही अभी औपचारिक रूप से न बजा हो, लेकिन भाजपा ने चुनावी रणनीति को धार देने के लिए संगठन के विभिन्न मोर्चों को सक्रिय कर दिया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की करीब 100 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के चुनावी अभियान में अपनी भूमिका संभाल ली है। लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षण लेने के बाद इन्हें अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में विस्तारक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी टीम में छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रियंका गिरी को कानपुर उत्तर की महत्वपूर्ण सीसामऊ विधानसभा सीट क्रमांक 213 की जिम्मेदारी मिली है।
उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने महिला मोर्चा को संगठनात्मक अभियान में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश सह प्रभारी मेधा कुलकर्णी सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और विस्तारकों के साथ संवाद किया। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा की मौजूदगी में चुनावी तैयारियों और महिला मोर्चा की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।
Share this post with:
23 Nov 2026 6 Views
23 Nov 2026 5 Views
23 Nov 2026 26 Views
21 Nov 2026 236 Views
21 Nov 2026 268 Views
20 Nov 2026 362 Views
20 Nov 2026 341 Views
20 Nov 2026 363 Views
20 Nov 2026 382 Views
20 Nov 2026 357 Views