Share this post with:
रायपुर। शनिवार की दोपहर को डीएम प्लाजा सोसायटी स्थित शहर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय को घर के पास से यूपी आरटीओ पासिंग स्कार्पियो सवार अज्ञात आरोपियों ने अपहरण कर लिया। पत्नी नीता राय की रिपोर्ट के बाद खम्हारडीह थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच आरोपियों और प्रतीक की तलाश में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार प्रतीक राय दोपहर करीब 2.48 बजे लंच के लिए डीएम प्लाजा सोसायटी स्थित घर पहुंचे थे, उसी दौरान यूपी आरटीओ पासिंग स्कार्पियो यूपी 32 आरआर 3274 से 3-4 लोग आए। उन्होंने एकाएक प्रतीक को अपने कब्जे में लिया और स्कार्पियो में बिठा कर भाग निकले। सोसायटी के चौकीदार और अन्य लोग कुछ समझ और मदद कर पाते स्कार्पियो तेजी से निकल चुकी थी। चौकीदार ने प्रतीक की पत्नी नीता राय को जानकारी दी। नीता घर से नीचे आकर खम्हारडीह थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई। पुलिस स्कार्पियो के भाग निकलने के रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज ट्रेस कर रही है। साथ ही नीता से प्रतीक के कारोबारी प्रतिद्वंद्वियों रंजिश रखने वालों के बारे में पूछताछ कर रही है साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम अपने मुखबिरों को उनके तलाश में लगा दिया है ताकि जल्द से जल्द मामले का पता लगाया जा सकें।
Share this post with:
03 Oct 2026 21 Views
03 Oct 2026 24 Views