Share this post with:
रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम एवं सेन्ट्रल बैंक ऑ$फ इंडिया के सहयोग से 22 से 25 अक्टूबर 2026 तक यूटीटी 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 का आयोजन सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव श्री सार्थक शुक्ला ने बताया कि 22 अक्टूबर को टीम वर्ग (सीनियर पुरुष एवं महिला/यूथ -19/जुनियर-17/ सब जुनियर-15/ कैडेट-13/होप्स-11 बालक एवं बालिका), 23 अक्टूबर को यूथ अंडर-19 (यूथ) एवं यूथ अंडर-15 (सब जुनियर) एकल वर्ग (बालक/बालिका), 24 अक्टूबर को सीनियर (पुरुष/महिला) एवं यूथ अंडर-11 (होप्स) एकल वर्ग (बालक/बालिका) तथा 25 अक्टूबर को यूथ अंडर-17 (जुनियर), यूथ अंडर-13 (कैडेट) एकल वर्ग (बालक/बालिका) एवं सीनियर (पुरुष) एकल वर्ग की प्रतियोगिता होगी। टीम इवेंट्स एवं एकल इवेंट्स को मिलाकर कुल 24 वर्गों में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से मिलाकर पुरुष/बालक वर्ग में कुल 210 प्रविष्टि एवं महिला/बालिका वर्ग में कुल 90 प्रविष्टि प्राप्त हुयी है।
प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह कल सुबह 11 बजे आयोजित किया जायेगा जिसके मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष विक्रम सिसोदिया होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला करेंगे तथा विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर जादवानी होंगे। प्रतियोगिता के टीम इवेंट्स के मैच कल प्रात: 9 बजे से खेले जायेंगे। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर विमल नायर एवं सहायक मुख्य निर्णायक अजीत बेनर्जी, शिशिर गुप्ता, पी.एन. मजूमदार होंंगे।
Share this post with:
22 Oct 2026 29 Views
22 Oct 2026 41 Views
21 Oct 2026 45 Views
19 Oct 2026 53 Views