CNIN News Network

युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से बचाने हेतु परिवार, शिक्षण संस्थानों और समाज की सामूहिक भूमिका महत्वपूर्ण - डा. वर्णिका

18 Sep 2026   18 Views

युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से बचाने हेतु परिवार, शिक्षण संस्थानों और समाज की सामूहिक भूमिका महत्वपूर्ण - डा. वर्णिका

Share this post with:


00 100 वीक नशा मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय संकल्प समारोह, यूथ प्लेज एवं सिग्नेचर कैंपेन का शुभारंभ
रायपुर। नशा मुक्त युवा - विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से 100 वीक नशा मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय संकल्प समारोह, यूथ प्लेज एवं सिग्नेचर कैंपेन का शुभारंभ किया गया। यह अभियान सितंबर से दिसंबर तक 12 सप्ताह तक विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान की गतिविधियों में मेरा स्वास्थ्य, मेरा गौरव, फिट युवा - नशा मुक्ति की ओर तथा जीवन कौशल जैसे विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है।

युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से बचाने हेतु परिवार, शिक्षण संस्थानों और समाज की सामूहिक भूमिका महत्वपूर्ण - डा. वर्णिका

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रायल राष्ट्रीय सेवा योजना, गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी, रायपुर द्वारा आयोजित कार्य्रकम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से बचाने के लिए परिवार, शिक्षण संस्थानों और समाज की सामूहिक भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच, स्वस्थ आदतों एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुडऩे का आह्वान किया। 

युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से बचाने हेतु परिवार, शिक्षण संस्थानों और समाज की सामूहिक भूमिका महत्वपूर्ण - डा. वर्णिका

असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, रायपुर की स्नेहल साहू ने युवाओं को नशे के सामाजिक एवं व्यक्तिगत दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया तथा कानून, जिम्मेदारी और सामाजिक जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं यातायात प्रशिक्षक टी.के. भोई ने यातायात सुरक्षा , जिम्मेदार नागरिक व्यवहार एवं नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने युवाओं से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में आयोजित युवा संवाद विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। राष्ट्रीय सेवा योजन पुरस्कार प्राप्तकर्ता एवं यूथ आइकॉन राकेश कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। यूथ आइकॉन प्रगति शर्मा ने भी युवाओं के साथ संवाद करते हुए आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने के महत्व पर अपने विचार रखे। 

युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से बचाने हेतु परिवार, शिक्षण संस्थानों और समाज की सामूहिक भूमिका महत्वपूर्ण - डा. वर्णिका

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने नशामुक्त जीवन का संकल्प लिया तथा यूथ प्लेज एवं सिग्नेचर कैंपेन में सहभागिता की। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में नशे के विरुद्ध जागरूकता उत्पन्न करने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ, सक्षम, जिम्मेदार एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय नागरिक के रूप में विकसित करना है। कार्यक्रम का संचालन व आयोजन डॉ रात्रि लहरी, राष्ट्रीय सेवा योजन जिला संगठक ने की। इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, अनुशासित एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web