Share this post with:
00 23 को भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में होंगे शामिल
रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी अपने दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी 22 नवंबर को रात्रि 9 बजे राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। विमानतल में प्रेस ब्रीफिंग करेंगे। प्रदेश युवा मोर्चा द्वारा स्वामी विवेकानंद विमानतल में भव्य स्वागत के पश्चात बाइक रैली निकाली जाएगी। इस दौरान जैनम मानस भवन, पीटीएस चौक, टेमरी चौक, फुंडहर चौक, मॉल श्री विहार चौक, राम मंदिर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। रात्रि विश्राम बेबीलॉन इंटरनेशनल, रायपुर में करेंगे।
युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी 23 नवंबर को प्रात: 7:30 बजे साइंस कॉलेज, रायपुर में खेल गतिविधि एवं खिलाडिय़ों से संवाद करेंगे। प्रात 8:30 अग्रसेन भवन में युवती संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रात: 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 02 बजे रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित युवा जोहार (युवा संवाद) कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 04 बजे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रभावशाली युवाओं के साथ विशेष संवाद करेंगे, जिसमें विधि, तकनीकी, चिकित्सा, सोशल मीडिया, खेल, कृषि के युवा उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा प्रतिनिधि सहित अन्य क्षेत्रों के युवा सम्मिलित होंगे।
भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जोशी शाम 05 बजे छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के साथ नक्सल मुक्त बस्तर के विषय पर विशेष चर्चा करेंगे। शाम 06 बजे कार्यकर्ता गृह संपर्क के अंतर्गत भाठागांव, रायपुर स्थित मोहित सोनी जी के निवास जाकर उनसे भेंट करेंगे। कार्यक्रम पश्चात डॉ. जोशी रात्रि 08 बजे दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
Share this post with:
21 Nov 2026 48 Views
21 Nov 2026 90 Views
20 Nov 2026 213 Views
20 Nov 2026 194 Views
20 Nov 2026 209 Views
20 Nov 2026 221 Views
20 Nov 2026 193 Views