CNIN News Network

युवा कांग्रेस के नेताओं ने अपने वरिष्ठ नेताओं से भ्रष्टाचार के गुण सीखे : चिमनानी

07 Sep 2026   19 Views

युवा कांग्रेस के नेताओं ने अपने वरिष्ठ नेताओं से भ्रष्टाचार के गुण सीखे : चिमनानी

Share this post with:

00 चोर चोरी से जाए, पर हेराफेरी से न जाए वाली कहावत आज कांग्रेस पार्टी पर पूरी तरह चरितार्थ हो रही है
रायपुर। कांग्रेस पार्टी और उसके युवा विंग के नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार तो विदा हो गई, लेकिन कांग्रेसियों की लूट, गबन और हेराफेरी की आदत अब भी नहीं गई है। श्री चिमनानी ने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि चोर चोरी से जाए, पर हेराफेरी से न जाएवाली कहावत आज कांग्रेस पार्टी पर पूरी तरह चरितार्थ हो रही है।
चिमनानी ने कहा कि एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष पर 29 लाख रुपये की गम्भीर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगा है। कांग्रेस व उसके सहयोगी संगठनों के युवा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के पास अपनी वैध कमाई का कोई जरिया नहीं है, इसलिए वे आम जनता और युवाओं को कभी रेत खदान दिलाने का झाँसा देकर तो कभी सरकारी नौकरी लगाने का लालच देकर करोड़ों की ठगी और लूट कर रहे हैं। युवाओं के हक की बात करने वाले छात्र संगठन के मुखिया खुद ठगी के मामलों में लिप्त पाए जा रहे हैं, इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है? चिमनानी ने युवा कांग्रेस पर भी करारा प्रहार करते हुए कहा कि इनके कारनामे भी किसी से छिपे नहीं हैं। उत्तर विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष मल्होत्रा ड्राई डे के दिन छिप-छिपकर अवैध शराब बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए। हैरत की बात यह है कि ऐसा व्यक्ति वर्तमान में युवा कांग्रेस चुनाव में महासचिव पद का उम्मीदवार बना घूम रहा है! शराबबंदी का ढोंग करने वाली कांग्रेस के युवा नेता खुद अवैध शराब की तस्करी में लिप्त हैं। 
चिमनानी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 5 वर्षों के शासनकाल में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने राज्य में जो भ्रष्टाचार, घोटाले और दो नंबर के काम किए, आज उनके युवा संगठन के नेता भी उसी नक्श-ए-कदम पर चल रहे हैं। कांग्रेस में चाहे सीनियर नेता हों या जूनियर, छोटे कार्यकर्ता हों या बड़े पदाधिकारी— पूरी पार्टी का एकमात्र एजेंडा सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार, और दो नंबर की काली कमाई करना रह गया है। प्रदेश की जागरूक जनता कांग्रेस के इस असली चेहरे को भली-भाँति पहचान चुकी है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web