CNIN News Network

युवक की मौत के बाद मामला हत्या में हुआ तब्दील, आरोपी महिला पहले से गिरफ्तार

12 Jul 2026   17 Views

युवक की मौत के बाद मामला हत्या में हुआ तब्दील, आरोपी महिला पहले से गिरफ्तार

Share this post with:

बीजापुर। जिले के शांतिनगर में 5 जुलाई 2026 को हुए जान लेवा हमले के मामले में घायल युवक दिलीप कुडिय़म की उपचार के दौरान मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल, जगदलपुर से प्राप्त मृत्यु मेमो के आधार पर थाना बीजापुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में हत्या की धारा जोड़ते हुए विवेचना तेज कर दी है। 
पुलिस के अनुसार 5 जुलाई की शाम लगभग 7 से 7:30 बजे के बीच आपसी विवाद के दौरान रिंकी कुडिय़म (29 वर्ष), निवासी ग्राम नुकनपाल थाना मोदकपाल एवं वर्तमान निवासी शांतिनगर, ने अपने साथ रहने वाले दिलीप कुडिय़म पर जानलेवा हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले जिला अस्पताल बीजापुर और बाद में बेहतर उपचार के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद थाना बीजापुर में अपराध क्रमांक 47/2026 दर्ज कर आरोपी महिला को 6 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। अब युवक की मौत के बाद पुलिस ने प्रकरण में हत्या की धारा जोड़ते हुए मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web