Share this post with:
जगदलपुर। जिले के यातायात डीएसपी जयराम चेरमाको के नेतृत्व और यातायात प्रभारी कमलेश देवांगन की टीम ने शहर के पुराना एसबीआई चौक, चांदनी चौक सहित प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 180 से अधिक वाहनों पर चालानी कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान वाहनों को पहले जब्त कर यातायात पुलिस कार्यालय, कोतवाली परिसर स्थित यातायात कार्यालय लाया गया, जहां वाहन चालकों के खिलाफ चालान काटकर उन्हें छोड़ा गया। कार्रवाई में ट्रिपल सवारी, रेड लाइट जंपिंग, और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। वहीं वाहनों में लगे मॉडिफाइड साइलेंसरों को भी जब्त किया गया। चालानी कार्रवाई के तहत वाहन चालकों पर 500 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक के जुर्माने की कार्रवाई की गई। चालानी कार्रवाई के साथ ही यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को समझाइश भी दी जा रही है कि वाहन तेज गति से न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें, सिग्नल का उल्लंघन न करें और वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें। कार्रवाई के दौरान राजकुमार आदिल, सुदर्शन दुबे, प्रवीण जोशी, सुखदेव बघेल, जितेंद्र देवांगन, प्रधान आरक्षक प्रकाश देवांगन सहित यातायात पुलिस का स्टाफ मौजूद रहा।
Share this post with:
22 Aug 2026 16 Views
21 Aug 2026 32 Views
21 Aug 2026 19 Views
20 Aug 2026 200 Views
20 Aug 2026 32 Views