CNIN News Network

मौसम का हाल-बेहाल..कहीं गर्मी तो कहीं बारिश तो कहीं ठंड

23 Sep 2026   12 Views

मौसम का हाल-बेहाल..कहीं गर्मी तो कहीं बारिश तो कहीं ठंड

Share this post with:

 

नई दिल्ली। राजस्थान में बारिश रुकने के बाद गर्मी बढ़ गई है। जैसलमेर में तापमान 41 डिग्री और बीकानेर-बाड़मेर में 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। सितंबर में भी मई जैसी गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले 4-5 दिन मौसम ड्राई रहने और गर्मी बढऩे की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ और उन्नाव के कई हिस्सों में आज सुबह तेज बारिश हुई। कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। सीतापुर में चौका नदी पर बना पुल डूब गया है। बच्चे घुटनों तक पानी में होकर स्कूल जा रहे हैं। राज्य के 41 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश की संभावना है। केदारनाथ में आज सुबह तापमान माइनस 3एष्ट रिकॉर्ड किया गया। ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढऩे लगी है।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में आज भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, पूरे बिहार में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के 38 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web