CNIN News Network

मौदहापारा थाना में शुरू हुआ ई-मालखाना

20 Jul 2026   16 Views

मौदहापारा थाना में शुरू हुआ ई-मालखाना

Share this post with:

रायपुर। मौदहापारा थाना भी अब ई-मालखाना प्रणाली से जुड़ गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित कांबले ने सोमवार को इसका शुभारंभ किया। इससे पहले कमिश्नरेट में ई-मालखाना की शुरुआत कोतवाली थाना से की गई थी। शुभारंभ अवसर पर पुलिस उपायुक्त (मध्य) तारकेश्वर पटेल, मौदहापारा थाना प्रभारी शक्ति सिंह समेत थाने के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। 

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित कांबले ने शुभारंभ किया।


ई-मालखाना प्रणाली के जरिए अपराध और अन्य मामलों में जब्त किए गए सामान का रिकॉर्ड अब डिजिटल तरीके से रखा जाएगा। इससे जब्त सामान का पूरा रिकॉर्ड साफ, व्यवस्थित और पारदर्शी रहेगा साथ ही सामान की डिजिटल एंट्री होने से उसकी पूरी जानकारी सुरक्षित रहेगी। इससे किसी भी जब्त सामान की स्थिति, विवरण और उससे जुड़े केस की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित कांबले ने इस अवसर पर कहा कि नई व्यवस्था से न्यायालयीन प्रक्रिया में भी पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ेगी। डिजिटल रिकॉर्ड होने से जब्त माल के प्रबंधन में आसानी होगी और उसके रखरखाव की निगरानी बेहतर तरीके से की जा सकेगी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web