CNIN News Network

मोहभट्टा फाटक 4-5 नवंबर को 6 घंटे के लिए रहेगा बंद

31 Oct 2026   3 Views

मोहभट्टा फाटक 4-5 नवंबर को 6 घंटे के लिए रहेगा बंद

Share this post with:

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में रेलवे समपार क्रमांक 372 (किमी 732/9-11) मोहभट्टा गेट पर चौथी रेल लाइन बिछाने का का काम किया जाएगा। इसके चलते दाधापारा-बिल्हा रेलखंड के मोहभट्टा रेलवे फाटक 4 नवंबर की रात 10 बजे से 5 नवंबर की सुबह 4 बजे तक बंद रहेगा। को कुछ समय के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान फाटक से सड़क वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।
फाटक बंद रहने के दौरान सड़क वाहनों को यहां से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। इस वजह से वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है। रेलवे ने लोगों से तय समय को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है। रेलवे ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि फाटक बंद रहने के दौरान आने-जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें। इससे उन्हें रास्ते में रुकना नहीं पड़ेगा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web