Share this post with:
भिलाई। रायपुर के मोवा इलाके से एक 17 वर्षीय नाबालिग को कथित तौर पर कार में बैठाकर अगवा करने, रास्ते में मारपीट और लूट करने के बाद भिलाई ले जाकर सामूहिक रूप से पीटाई करने वाले 10-11 युवकों के खिलाफ जामुल पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि सामूहिक पिटाई कारण नाबालिग युवती के जबड़े में तीन जगह फ्रैक्चर हो गया है और उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर डेंटल कॉलेज रेफर किया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
घटना 10 सितंबर 2026 की बताई जा रही है। पीडि़त पक्ष के मुताबिक, अरमान सिद्दीकी, रोशन सोनी, मुदित मिश्रा और शिव सोनी ने दलदल सिवनी रोड, मोवा से 17 वर्षीय नाबालिग को एक वरना कार में बैठाया। कार में बैठाने के बाद ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। इसके बाद उसे माना क्षेत्र की ओर ले जाया गया, जहां भी उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। नाबालिग को भिलाई ले जाते समय कुम्हारी टोल प्लाजा के पास कार के भीतर ही उसके ब्रेसलेट, गले की चेन, अंगूठी, दो मोबाइल फोन और 40 हजार रुपये नकद छीन लिए गए। 40 हजार रुपये नाबालिग के दोस्त के थे और उसका दोस्त रकम लेने आने वाला था। आरोप है कि दोस्त के पहुंचने से पहले ही आरोपियों ने रकम अपने कब्जे में ले ली। इसके अलावा घायल के मोबाइल फोन से सिम कार्ड निकालने का भी आरोप लगाया गया है। नाबालिग को भिलाई के एक मैदान में ले जाने के बाद वहां पांच-छह अन्य युवक भी पहुंच गए। इसके बाद करीब 10-11 युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। नाबालिग पर बेसबॉल बैट से भी हमला किया गया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गई इसके बाद युवक वहां से फरार हो गए। पीडि़त नाबालिग ने जैसे-तैसे अपने परिजनो से संपर्क किया इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल जामुल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से युवकों की तलाश शुरु कर दी है।
Share this post with:
16 Sep 2026 1 Views
16 Sep 2026 0 Views
16 Sep 2026 11 Views
15 Sep 2026 29 Views
14 Sep 2026 3136 Views
14 Sep 2026 4283 Views
13 Sep 2026 18079 Views
13 Sep 2026 13575 Views
12 Sep 2026 14927 Views