CNIN News Network

मोरारी बापू ने कहा- सनातन के विरोधियों का देवस्थानों में प्रवेश नहीं होना चाहिए

20 Nov 2026   11 Views

मोरारी बापू ने कहा- सनातन के विरोधियों का देवस्थानों में प्रवेश नहीं होना चाहिए

Share this post with:

 

0-उज्जैन में भारत स्वस्तिक यात्रा के दौरान आयोजित रामकथा  

उज्जैन। भारत स्वस्तिक यात्रा के तहत विगत दिनों उज्जैन पहुंचे रामकथा वक्ता मोरारी बापू ने सनातन धर्म के संरक्षण और उसकी मूल विचारधारा को लेकर महत्वपूर्ण बात कही। पौराणिक सांदीपनि आश्रम के समीप आयोजित एक दिवसीय रामकथा में उन्होंने कहा कि धर्मस्थलों और देवस्थानों में सनातन का विरोध करने वालों का प्रवेश नहीं होना चाहिए।

सनातन की मूल धारा अक्षुण्ण बनी रहे, इसके लिए सदियों तक इस परंपरा का पालन किया जाना चाहिए। सनातन धर्म किसी के प्रति दुर्भावना या बैर नहीं रखता, लेकिन उसकी आस्था और मूल विचारधारा पर कुठाराघात के प्रयासों को भी स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होने बताया कि जगत कल्याण का संदेश लेकर आदि शंकराचार्य के पदचिह्नों पर निकली है भारत स्वस्तिक यात्रा। मोरारी बापू ने उज्जैन के विकास कार्यों की सराहना कर सिंहस्थ में मानस महादेव कथा की घोषणा की एवंसीएम डॉ. मोहन यादव की सहजता की तारीफ कर बापू बोले- राजा का धर्मसभा में आना शुभ संकेत हैं। 

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web