Share this post with:
00 लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के सपनों को साकार करना हम सबकी जिम्मेदारी
बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के कोन्हेर उद्यान में महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 106वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्कूली छात्रों के साथ तिलक जी के राष्ट्रनिर्माण में अमूल्य योगदान को स्मरण किया। साव ने छात्रों को संबोधित कर कहा कि लोकमान्य तिलक का अमर उद्घोष स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा आज भी प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रभक्ति भावना जगाता है। उन्होंने कहा कि तिलक जी ने स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत का जो सपना देखा था, उसे साकार करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देशवासी स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं और सम्मानपूर्वक जीवन जी रहे हैं। यह स्वतंत्रता हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। तिलक जी ने अपने विचारों से देशवासियों में अधिकारों के प्रति जज्बा पैदा किया, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन को शक्ति प्रदान की।
श्री साव ने कहा कि, हमें ऐसा भारत बनाने का संकल्प लेना है, जहां तिरंगे का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़े। देश आत्मनिर्भर और विकसित बने तथा प्रत्येक नागरिक सम्मान के साथ जीवन जी सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने निरंतर कार्य हो रहा है। लोकमान्य तिलक के सपनों को पूरा करने के लिए हम सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लेना चाहिए।
Share this post with:
01 Aug 2026 23 Views
01 Aug 2026 16 Views
01 Aug 2026 20 Views
01 Aug 2026 19 Views