Share this post with:
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों के कार्यकाल ने भारत में विकास की एक नई परिभाषा लिखी है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा है कि यह कार्यकाल केवल बुनियादी ढाँचे के विकास का नहीं, बल्कि समाज के सबसे अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति (अन्त्योदय) और देश की 'मातृशक्ति' के व्यापक उत्थान का स्वर्णिम युग साबित हुआ है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद श्रीमती चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने महिलाओं के जीवन को सुगम और गरिमापूर्ण बनाने के लिए क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। 'उज्ज्वला योजना' के तहत करोड़ों गरीब माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली, तो वहीं 'स्वच्छ भारत मिशन' के तहत बने शौचालयों ने महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान प्रदान किया है। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पारित करना मोदी सरकार की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक राजनीतिक उपलब्धि है। श्रीमती चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन के जरिए हर घर नल से जल और जनधन खातों के माध्यम से महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार की हर योजना के मूल में नारी शक्ति का कल्याण छिपा है। रक्षा से लेकर अंतरिक्ष विज्ञान तक, आज भारत की बेटियाँ हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। देश की जनता का यह अटूट विश्वास ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सबसे बड़ी पूंजी है, जिसके बल पर भारत आज 'विश्व बंधु' बनकर दुनिया का नेतृत्व कर रहा है।
Share this post with:
10 Jun 2026 25 Views
10 Jun 2026 25 Views
09 Jun 2026 39 Views
09 Jun 2026 44 Views
08 Jun 2026 27 Views
08 Jun 2026 54 Views