CNIN News Network

मोदी बोले-नक्सली हिंसा से सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासियों को हुआ,हमने इसका खात्मा किया

15 Nov 2026   86 Views

पीएम मोदी ने रविवार को वर्चुअली जनजातीय समुदाय को संबोधित किया
पीएम मोदी ने रविवार को वर्चुअली जनजातीय समुदाय को संबोधित किया

Share this post with:

 

 

 

 

0- जनजातीय समाज के लिए 3 हजार करोड़ की योजनाएं शुरू कीं

0- मोदी बोले- पहले लोग छत्तीसगढ़ जाने से डरते थे

नई दिल्ली/गढ़चिरौली--प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नक्सली हिंसा ने सबसे ज्यादा नुकसान जनजातीय समाज को पहुंचाया। 2014 में देश के करीब 125 जिले माओवादी और नक्सली हिंसा से प्रभावित थे। हर साल हजारों लोगों और आदिवासियों की जान जाती थी। पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दिल्ली में बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आदिवासी कलाकारों ने डांस की प्रस्तुति दी। पीएम ने कलाकारों के साथ खरताल भी बजाई।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। नक्सली गरीब परिवारों के बच्चों और बेटियों को उठा ले जाते थे। हमने नक्सलवाद-माओवाद को खत्म किया। इससे अब आदिवासी महिलाओं और परिवारों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

पीएम रविवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनजातीय समुदाय के लोगों से बातचीत की। पीएम ने तीन हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही मिजोरम में ट्राइबल फ्रीडम फाइटर म्यूजियम का उद्घाटन भी किया।

बता दें सरकार ने 2021 में बिरसा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था। पीएम मोदी 2023 में बिरसा की जन्मस्थली उलिहातू (खूंटी, झारखंड) गए थे। वे उलिहातू का दौरा करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं।

 

* मोदी बोले- पहले लोग छत्तीसगढ़ जाने से डरते थे

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के बस्तर का जिक्र करते हुए कहा कि पहले लोग वहां जाने से डरते थे, लेकिन कुछ दिन पहले उन्होंने सुरक्षा बलों के साथ इसी इलाके में दीपावली मनाई। उन्होंने कहा कि आज देश का नेतृत्व आदिवासी समाज की एक बेटी के हाथ में है।

 

* पीएम मोदी बोले- 50 करोड़ लोग भीषण गरीबी से बाहर आए

मोदी ने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों में करीब 30 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। देश इस समय दो बड़ी उपलब्धियों की चर्चा कर रहा है।प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने पिछड़े और आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट रखा। मुद्रा योजना से बिना गारंटी के कर्ज देकर लोगों के लिए रोजगार और कमाई के अवसर बढ़ाए गए।

* मोदी ने कहा- आजादी की लड़ाई में आदिवासी वीरों-वीरांगनाओं ने बलिदान दिया

प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी की लड़ाई में आदिवासी समाज ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और कई वीरों-वीरांगनाओं ने बलिदान दिया। भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष और उनका 'उलगुलानÓ आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा है।

 

* पीएम ने कहा- पहले विदेशी नजरिए से कार्यक्रम होते थे

मोदी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर पिछले साल देशभर में दो लाख से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें करोड़ों लोग शामिल हुए।

 

* मोदी बोले- देश आज आदिवासी नायक-नायिकाओं को गर्व से याद कर रहा है

प्रधानमंत्री ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस आदिवासी समाज के गौरव और भगवान बिरसा मुंडा की भावनाओं से जुड़ा पर्व है। आज देश अपने आदिवासी नायक-नायिकाओं को गर्व के साथ याद कर रहा है। गढ़चिरौली में हो रहे बड़े आयोजन का जिक्र करते हुए उन्होंने राघव जी भागरे और भागोजी नाइक जैसे वीरों को नमन किया।

* मोदी ने 3 हजार करोड़ की विकास योजनाएं शुरू की

ंपीएम मोदी ने जनजातीय समुदाय के लिए 3 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इसमें 19 जनजातीय विद्यालय भी शामिल हैं।

 

* पीएम ने लाभार्थियों से बातचीत की

प्रधानमंत्री ने कहा- वजीर भाई, मुझे बताएं कि आपको 'नई गुजरात पैटर्न योजनाÓ से क्या लाभ मिले हैं, जिसे हमने 2004-05 में शुरू किया था। अब 20-22 साल बीत चुके हैं, और मैं उस दौर से आगे आ गया हूँ। मैं जानना चाहता हूं कि इस योजना से आपको और आपके आस-पास के लोगों को क्या फायदा हुआ है। मुझे याद है कि नेत्रांग क्षेत्र बहुत पिछड़ा हुआ था। आज, मैं आपकी कलाई पर घड़ी देख सकता हूं, और आप यहां बहुत सहज बैठे हैं। आपको देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।

(साभार-भास्कर)

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web