CNIN News Network

मोदी बोले- किसानों-कारोबारियों को गाली देने से देश नहीं बढ़ता,हमने 12 साल में इकोनॉमी बदली

19 Nov 2026   26 Views

मोदी बोले- किसानों-कारोबारियों को गाली देने से देश नहीं बढ़ता,हमने 12 साल में इकोनॉमी बदली

Share this post with:

 

०- राहुल ने कहा था- भारत आर्थिक संकट की ओर

 

नई दिल्ली--पीएम मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में  आयोजित फिक्की के शताब्दी सम्मेलन में उद्योगपतियों-कारोबारियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि किसानों और कारोबारियों को गाली देने से देश आगे नहीं बढ़ता। उन्होंने कहा कि पिछले 12 साल में भारत की इकोनॉमी बदली है और 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।

पीएम का यह बयान राहुल गांधी के आरोपों के एक दिन बाद आया है। राहुल ने बुधवार को न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में कहा था कि भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। इसके पीछे बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी खामियां हैं।

 

* -पीएम मोदी की स्पीच की 6 बड़ी बातें

 

1. 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकले

पीएम ने कहा कि 1970 के दशक में गरीबी हटाओ का नारा दिया गया था, तब भारत की आबादी करीब 50 करोड़ थी। लेकिन अर्थव्यवस्था पिछले 12-13 साल में बदली है। आज 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकले हैं।

 

2. भारतीय ग्राहकों को भी मिले एक्सपोर्ट जैसी क्वालिटी

पीएम ने कहा कि कुछ कंपनियां विदेशों के लिए बेहतर और भारत के लिए कम गुणवत्ता वाले उत्पाद बनाती हैं। इस सोच को बदलना होगा। भारतीय ग्राहक भी अच्छी गुणवत्ता वाले सामान के हकदार हैं।

 

3. ग्लोबल मार्केट के अवसरों का फायदा उठाएं

प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से घरेलू बाजार तक सीमित न रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि कंपनियों को दूसरे देशों की जरूरतों और ग्राहकों की पसंद समझकर उत्पाद तैयार करने चाहिए।

 

4. सरकार कारोबारियों के सुझावों पर करेगी काम

मोदी ने कहा कि सरकार रिफॉर्म एक्सप्रेस के जरिए लगातार सुधार कर रही है। उन्होंने कारोबारियों से बिना झिझक अपनी समस्याएं और सुधारों से जुड़े सुझाव देने को कहा। सरकार उनके साथ खड़ी है।

 

5. रिसर्च और इनोवेशन पर दें ध्यान

पीएम ने कहा कि कंपनियों को ऐसे उत्पाद बनाने चाहिए, जो ग्राहकों की जरूरतों के मुताबिक हों और इस्तेमाल में आसान हों। इसके लिए बेहतर रिसर्च और नई तकनीक अपनाना जरूरी है।

 

6. अगले 10 साल में देश के लिए क्या करेंगे, यह सोचें

प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के लक्ष्य को सिर्फ नारा नहीं, बल्कि संकल्प बताया। उन्होंने कहा कि हमें 100 साल का इंतजार करने के बजाय यह सोचना चाहिए कि अगले 10 साल में देश के विकास के लिए क्या योगदान दे सकते हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web