CNIN News Network

मोदी ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी,400 करोड़ के प्रोजेक्ट लॉन्च किए

31 Oct 2026   11 Views

मोदी ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी,400 करोड़ के प्रोजेक्ट लॉन्च किए

Share this post with:

 

0- 182 मीटर की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति

 

अहमदाबाद--पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटीÓ पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। मोदी एकता नगर (केवडिय़ा) में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।यहां उन्होंने 400 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने रेन फॉरेस्ट और वामन वृक्ष वाटिका का दौरा किया।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकतानगर के रैन फॉरेस्ट में वामन वृक्ष वाटिका का दौरा किया।पीएम ने एकता नगर में होने वाले विकास कार्यों के प्रोजक्ट के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों से इस पर चर्चा भी की।प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर में 400 करोड़ रुपए ज्यादा की विकास योजनाओं की शुरूआत की। इनमें सीवेज और जल शोधन संयंत्र, प्रकाश व्यवस्था, नर्मदा घाट के विकास, आईआरसीटीसी होटल और रेनफॉरेस्ट, यूनिटी और इको ट्रेल शामिल हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web