CNIN News Network

मोदी को इजराइली संसद का सर्वोच्च सम्मान

26 Feb 2026   121 Views

मोदी को इजराइली संसद का सर्वोच्च सम्मान

Share this post with:

 

 तेल अवीव-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिन के इजराइल दौरे पर पहुंचे। इस दौरान इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर मोदी को रिसीव किया।इसके बाद पीएम मोदी ने इजराइली संसद नेसेट को संबोधित किया। इस दौरान उन्हें संसद का सर्वोच्च सम्मान 'स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल' दिया गया। नेसेट को संबोधित करते हुए मोदी ने इजराइल पर हमास के हमले की निंदा की। उन्होंने कहा, वहीं नेतन्याहू ने कहा, 'मोदी मेरे भाई जैसे हैं, मेरे दिल में उनके लिए खास जगह है।' उन्होंने मोदी को एशिया का शेर और दुनिया का सम्मानित नेता बताया।मोदी नेसेट को संबोधित करने पहले भारतीय प्रधानमंत्री है। संसद पहुंचने पर सांसदों ने मोदी का खड़े होकर स्वागत किया और मोदी मोदी के नारे भी लगाए।मोदी के स्पीकर अमीर ओहाना ने इजराइली संसद का सर्वोच्च सम्मान 'स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल' दिया। 

Share this post with:

AD R.O. No. - 13766/84

AD R.O. No. - 13404/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web