CNIN News Network

मोदी और साय की डबल इंजन सरकार ने छत्तीसगढ़ में विकास की नई गाथा लिखी

16 Jun 2026   14 Views

मोदी और साय की डबल इंजन सरकार ने छत्तीसगढ़ में विकास की नई गाथा लिखी

Share this post with:

00 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत धरसींवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नीलजा और ग्राम पंचायत सारागांव पहुंचे विधायक अनुज शर्मा और पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला 
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं गौरवशाली 12वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नीलजा और ग्राम पंचायत सारागांव में धरसीवां विधायक अनुज शर्मा के साथ छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला ने ग्राम पंचायत नीलजा में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के घर जाकर मुलाकात कर श्रीफल ,पुष्पगुच्छ और शाल देकर आत्मीय सम्मान किए और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे मे जानकारी दिए। ग्राम पंचायत नीलजा में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान ,गांव के समाज के प्रमुखों का सम्मान किए। 

मोदी और साय की डबल इंजन सरकार ने छत्तीसगढ़ में विकास की नई गाथा लिखी

तत्पश्चात ग्राम पंचायत नीलजा में भाजपा कार्यकर्ता के घर दोपहर भोजन करने के बाद ग्राम पंचायत सारागांव में जनसंपर्क कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं,विभिन्न समाज के प्रमुख का श्रीफल,शाल, पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय सम्मान कर मुलाकात किए। तथा उन्होंने श्री नरेंद्र मोदी दीर्घायु हो और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारो के साथ अपने उद्बबोधन में कहा कि पहले कांग्रेस के सरकार में कमीशनखोरी था ,जनता तक पैसा नहीं पहुंच पाता था,लेकिन श्री नरेंद्र मोदी जी पहली बार जब प्रधानमंत्री बना तो उन्होंने लाल किले से जो वादा किया था सभी को पूरा कर रहे है। मोदी ने कहा था,न खाऊँगा न खाने दूंगा। सबसे पहले उन्होंने सभी का जनधन खाता खुलवाया, हर वर्ग के गरीबों को पक्का मकान, इलाज के लिए आयुष्मान योजना से 5 लाख रुपये तक इलाज, किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि की राशि, सुकन्या योजना, महतारी वंदना योजना, सभी योजना हर वर्ग के गरीबों को लाभ मिल रहा है। आज प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के सरकार ,और देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ सभी वर्गों का चिंता करते हुए विकास कर रहा है। आज देश में शांति और सुरक्षा है तथा देश का चहुंओर विकास हो रहा है।

मोदी और साय की डबल इंजन सरकार ने छत्तीसगढ़ में विकास की नई गाथा लिखी

जनसंर्क कार्यक्रम में डॉ लखन धीवर उपाध्यक्ष मछवारा कल्याण बोर्ड , दिनेश खूंटे उपाध्यक्ष जनपद पंचायत धरसीवा, अशोक सिन्हा प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग ,श्रीमती सविता चंद्राकर सभापति जिला पंचायत रायपुर, अरविंद ठाकुर भाजपा कोषाध्यक्ष, रोबिन साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष,ग्राम पंचायत नीलजा सरपंच श्रीमती उमा देवांगन, सारागांव सरपंच धन्नाराम धीवर, उपसरपंच राजेंद्र यदु, राजेंद्र विश्वकर्मा महामंत्री,श्री सुरेश साहू जी महामंत्री ,श्रीमती सावित्री वर्मा अध्यक्ष महिला मोर्चा,श्री ज्ञानेश्वर वर्मा महामंत्री ,श्रीमती किरण देवांगन सदस्य ,श्रीमती राजेश्वरी साहू सदस्य , श्रीमती ओमेश्वरी पटेल श्रीमती दिव्या सिन्हा सदस्य ,श्रीमती आरती धीवर सदस्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता,समाज प्रमुख ,स्थानीय जनप्रतिनिधि ,बड़ी संख्या में देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web