CNIN News Network

मोटर सायकल वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

11 Aug 2026   4 Views

मोटर सायकल वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share this post with:

जगदलपुर। जिले के थाना बोधघाट पुलिस ने हल्बा कचौरा से मोटर सायकल वाहन की चोरी करने वाले एक आरोपी बिलासा बघेल पिता दशरथ बघेल जाति माहरा उम्र 20 साल निवासी नयामुंडा महारानी वार्ड काे मंगलवार काे गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी किए मोटर सायकल कमांक सीजी.-17-केयू-3240 बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हलवा कचौरा से प्रार्थी भारत मोर्य पिता स्व. मनधर मौर्य जाति घुरवा उम्र 40 साल निवासी हल्बा कचौरा के घर के सामने से मोटर सायकल कमांक सीजी.-17-केयू-3240 के चाेरी की रिपाेर्ट दर्ज करवाई गई। घटना के बाद चोरी को पकड़ने हेतु टीम गठित कर पता तलास के दौरान शहर के विभिन्न सीसीटीव्ही फूटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त आरोपी बिलासा बघेल के रूप में हुई जिसे पता तलाश करने पर आड़ावाल के पास उक्त चोरी किए वाहन को छुपा के रखना पाए जाने पर आरोपी को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना कबूल करते हुये चोरी किए वाहन सायकल कमांक सीजी.-17-केयू-3240 को छुपाये स्थान से पेश करने पर चोरी किए वाहन जप्त करते हुए, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web