CNIN News Network

मॉडर्न कबड्डी को ग्लोबल कबड्डी बनाने पर जोर

03 Jun 2026   8 Views

मॉडर्न कबड्डी को ग्लोबल कबड्डी बनाने पर जोर

Share this post with:

00 मॉडर्न कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की जनरल बॉडी मीटिंग में कबड्डी का कायाकल्‍प करने को लेकर सामने आए कई अह्म सुझाव 
रायपुर। मॉडर्न कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की तीन दिवसीय चौथी जनरल बॉडी मीटिंग आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुई। बैठक में महाराष्ट्र मंडल के सभासद और खेलकूद समिति के प्रभारी ओपी कटारिया को मॉडर्न कबड्डी फेडरेशन का एक्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर चुना गया। बैठक में मंडल के नाट्य सभासद पवन ओगले विशेष रूप से शामिल हुए।
जनरल बॉडी मीटिंग मॉडर्न कबड्डी एसोसिएशन आंध्र प्रदेश की ओर से आहुत की गई थी। फेडरेशन के अध्यक्ष आनंद साहू और फाउंडर व जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर के. रामा रेड्डी गारू ने बैठक का संचालन किया। डॉ. सीएच राजा राव वाइस प्रेसिडेंट और टेक्निकल डायरेक्टर ने मॉडर्न कबड्डी खेल के नियमों और ग्राउंड के बारे में तकनीकी जानकारी विभिन्न राज्यों के प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी कोच और निर्णायकों को दी।


तीन दिवसीय बैठक में विभिन्‍न सेशन की चर्चा के दौरान मॉडर्न कबड्डी को “ग्लोबल कबड्डी” बनाने पर जोर दिया गया। इसके लिए विशेषज्ञों, फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कई अहम सुझाव भी दिए। सभी का यह भी मानना था कि ‘ग्लोबल कबड्डी’ के लिए खिलाड़ियों का चयन और प्रैक्टिस किसी व्‍यावसायिक कोच की देखरेख में पूरे अनुशासन और सख्‍त शारीरिक मशक्‍कत के साथ हो। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ समेत आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडि‍शा पांडिचेरी, केरला, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों ने प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web