Share this post with:
भोपाल। अपनी ठेठ बुंदेली शैली और सुरीली आवाज से देशभर में खास पहचान बनाने वाले दृष्टिबाधित लोक गायक सुनील लोधी के लिए अब एक नई उम्मीद की किरण जगी है। नीम करौली बाबा के जीवन और महिमा पर आधारित बहुचर्चित हिंदी फिल्म 'हनुमान अंशÓ के सुपरहिट भजन 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान...Ó से लोकप्रिय हुए सुनील के नेत्र इलाज के लिए फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर खुद आगे आई हैं।
मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले सुनील लोधी की आंखों के उपचार के लिए फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने मुंबई के एक प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ से अपॉइंटमेंट लिया है। जल्द ही सुनील को मुंबई ले जाया जाएगा, जहां वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी आंखों का विस्तृत परीक्षण करेंगे।
जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उनकी आंखों की रोशनी वापस लौटने की कितनी संभावनाएं हैं और किस तरह का चिकित्सा उपचार अपनाया जाएगा।
Share this post with:
05 Oct 2026 11 Views
22 Sep 2026 72 Views
06 Oct 2026 16 Views
05 Oct 2026 65 Views
05 Oct 2026 15 Views
05 Oct 2026 12 Views
05 Oct 2026 26 Views
05 Oct 2026 36 Views
04 Oct 2026 36 Views