Share this post with:
रायपुर। मेडिकल पीजी में एडमिशन के लिए एमडी-एमएस की दूसरी काउंसिलिंग लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें 299 अभ्यर्थियों को सीटें अलॉट की गई है। इनमें 40 अभ्यर्थियों की सीट अपग्रेड हुई है। यानी पहले राउंड में मिली सीट से बेहतर विकल्प वाले मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का मौका मिला है। अभ्यर्थियों को 25 से 30 नवंबर तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। एमएससी नर्सिंग के लिए भी करीब 300 अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की गई है।
दूसरे राउंड की काउंसिलिंग में 97 नई सीटें भी शामिल की गई हैं। ये सीटें पहले राउंड की काउंसिलिंग के दौरान स्वीकृत हुई थीं। नई सीटें मिलने के बाद रिजर्वेशन रोस्टर के आधार पर कोटा तय किया गया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी हुई। पहले राउंड में खाली रह गई सीटों को मिलाकर रविवार को 299 सीटों का अलॉटमेंट किया गया। दूसरे राउंड में सीट मिलने वाले अभ्यर्थियों को 25 से 30 नवंबर तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद खाली रहने वाली सीटों के लिए मॉपअप राउंड आयोजित किया जाएगा। इस बार पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में पैलिएटिव केयर के नए कोर्स को भी मंजूरी मिली है।
आईएनसी की ओर से एडमिशन की आखिरी तारीख बढ़ाए जाने के बाद नर्सिंग कोर्स में नए रजिस्ट्रेशन किए गए थे। इनके आधार पर मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है।
Share this post with:
21 Nov 2026 222 Views
21 Nov 2026 254 Views
20 Nov 2026 346 Views
20 Nov 2026 328 Views
20 Nov 2026 350 Views
20 Nov 2026 366 Views
20 Nov 2026 342 Views