Share this post with:
जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में अब सर्वाइकल कैंसर और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों के टीके लगाए जाएंगे। यह जानकारी सीएचएमओ डॉ. संजय बसाक ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर का टीका नि:शुल्क लगाया जाएगा। यह टीका विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को दिया जाएगा। टीका लगवाने वाली बालिकाओं को विभाग की ओर से प्रमाण पत्र भी मिलेगा।
उन्होने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में गर्भाशय के निचले हिस्से में होने वाली एक गंभीर बीमारी है। यह मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमावायरस नामक वायरस के संक्रमण से होती है। यह कैंसर धीरे-धीरे विकसित होता है और आमतौर पर 35 से 44 वर्ष की महिलाओं को प्रभावित करता है। समय पर जांच और एचपीवी टीके से इस बीमारी को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है। डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में नि:शुल्क टीका उपलब्ध होगा। उन्होने बताया कि मेकॉज में अब टीबी का टीका भी लगाया जाएगा। इसके लिए ट्रू नॉट नामक एक नई मशीन स्थापित की गई है। इस मशीन की मदद से मरीजों को टीबी का टीका आसानी से मिल सकेगा। इससे टीबी के मरीजों को टीके के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह सुविधा मरीजों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी।
Share this post with:
19 Apr 2026 30 Views
19 Apr 2026 27 Views
19 Apr 2026 13 Views
18 Apr 2026 14 Views