Share this post with:
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस संयुक्त अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के मोस्ट वांटेड स्थानीय आतंकी लतीफ अहमद भट को मार गिराया गया है। मुठभेड़ के दौरान आतंकी ने देवसर के जांगलपोरा इलाके स्थित एक मस्जिद में शरण ले ली थी और वहीं से सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर रहा था।
अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर पूरे क्षेत्र की सख्त घेराबंदी कर लतीफ को घेर लिया था। सुरक्षाबलों ने उसे मुख्यधारा में लौटने और आत्मसमर्पण करने के लिए पर्याप्त समय और कई मौके दिए।
मुठभेड़ स्थल पर मीडिया को जानकारी देते हुए कुलगाम के एसएसपी इनायत अली ने बताया कि पुलिस ने सभी सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से बेहद सटीक रणनीति के तहत यह ऑपरेशन चलाया। उन्होंने कहा कि घेराबंदी के दौरान आतंकी को सरेंडर के लिए काफी समझाया गया। खुद एसएसपी इनायत अली ने लतीफ से वीडियो कॉल पर लंबी बातचीत की और उसकी कम उम्र व भविष्य का हवाला देते हुए हथियार डालने की अपील की, लेकिन आतंकी अपनी जिद पर अड़ा रहा।
एसएसपी ने आगे बताया कि बातचीत का कोई असर न होने पर आतंकी लतीफ जांगलपोरा क्षेत्र की एक मस्जिद के भीतर घुस गया। मस्जिद की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए सुरक्षाबलों ने लाउडस्पीकर के जरिए बार-बार घोषणा कर उसे बाहर आने और आत्मसमर्पण करने को कहा। हालांकि, सरेंडर करने के बजाय उसने मस्जिद के अंदर से ही सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने संयम और सटीकता से जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
Share this post with:
19 Nov 2026 18 Views
19 Nov 2026 27 Views
19 Nov 2026 38 Views
19 Nov 2026 27 Views
18 Nov 2026 79 Views