CNIN News Network

मुठभेड़ में 18 से 20 नक्सलियों के मारे जाने की संभावना, 3 जवान घायल

16 Apr 2024   130 Views

मुठभेड़ में 18 से 20 नक्सलियों के मारे जाने की संभावना, 3 जवान घायल

Share this post with:

 

00 घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर

कांकेर। जिले के थाना छोटेबेटिया क्षेत्र अंर्तगत बिनागुंडा एवं कोरोनार के मध्य हापाटोला के जंगल में (थाना छोटेबेटिया लगभग 14-15 किमी. पूर्व दिशा) में  डीआरजी एवं बीएसएफ  की संयुक्त पार्टी के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। मुठभेड में 18 से 20 नक्सलियों के मारे जाने का दावा मुठभेड़ में शामिल जवान कर रहे हैं। साथ ही 7 एके 47 एवं 03 एलएमजी के साथ बड़ी मात्रा में गोला बारूद एवं नक्सल सामग्री बरामद होने की सूचना मिल रही है। एके 47 एवं 03 एलएमजी जैसे हथियार मिलने से नक्सलियों के बड़े कैडर के मारे जाने की पूरी संभावना है। बस्तर आईजी सुदरराज पी.के प्रारंभिक बयान से भी यह स्पष्ट हो रहा है कि बड़ी संख्या में नक्सली मारे गये हैं। जवानों के वापस लौटने के बाद विस्तृत जानकारी मिल पायेगी।

बस्तर आईजी सुदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि कई नक्सलियों के मारे जाने तथा भारी मात्रा में हथियार बरामद होने की प्रबल संभावना है, मौके पर सर्चिंग अभियान जारी है। मुठभेड़ में 3 जवान भी घायल हो गये हैं। घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है। घायल जवानों को बेहतर उपचार हेतु आवश्यक इंतजाम किया जा रहा है।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web