CNIN News Network

कुम्हारी फ्लाईओवर ब्रिज पर महिला मतदान कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत

08 May 2024   83 Views

कुम्हारी फ्लाईओवर ब्रिज पर महिला मतदान कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत

Share this post with:

00 ईवीएम स्ट्रांग रूम में जमा कर घर के लिए निकली थी
भिलाई नगर। कुम्हारी फ्लाईओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला मतदान कर्मी मधु बंजारे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कुम्हारी पुलिस निजी अस्पताल पहुंचे और पीएम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक महिला मतदान कर्मी मधु बंजारे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरहोला में व्याख्याता (एलबी) के पद पर कार्यरत थी। उनकी चुनाव ड्यूटी वैशाली नगर विधानसभा में लगी थी। 7 मई को मतदान का कार्य कराने के बाद मधु अपने सहकर्मियों के साथ मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में जमा कराया। ईवीएम जमा करने के बाद वे सुबह 4 बजे तक दुर्ग बस स्टैंड पर बैठी थी। इसके बाद अपनी ईवी स्कूटर से रायपुर अपने घर के लिए निकली थीं, जैसे ही कुम्हारी ब्रिज के ऊपर चढ़ी कोई अज्ञात वाहन पीछे से उन्हें टक्कर मारकर निकल गया। इससे महिला कर्मी बुरी तरह घायल हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने बगल के निजी एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर कुम्हारी पुलिस वहां पहुंची और पंचनामा करने के बाद इसकी सूचना तत्काल परिजनों को दिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web