Share this post with:
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा इलाके में स्थित शहर के बड़े प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर बने आईसीयू वार्ड में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में अब तक पांच मरीजों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है, वहीं 30 से ज्यादा इस दुर्घटना में घायल बताए जा रहे हैं।
शुरुआती जांच के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण आईसीयू वार्ड में हुआ शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों और पीडि़त परिजनों का आरोप है कि सुबह करीब तीन बजे जैसे ही आग भड़की, अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। ऐसे संवेदनशील समय पर मरीजों की जान बचाने के बजाय अस्पताल के चिकित्सक, नर्स और अन्य स्टाफ उन्हें उनके हाल पर छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए। जब दमकल विभाग की टीम वहां पहुंची, तब भी अधिकांश स्टाफ नदारद था, जिसने प्रबंधन की क्रूर लापरवाही को उजागर किया है।
Share this post with: