Share this post with:
00 6-7 माह से लंबित सामाजिक सहायता पेंशन की राशि हितग्राही के खाते में पहुंची
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के समयबद्ध निराकरण से प्रदेशभर में पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शीघ्रता से मिल रहा है। इसी क्रम में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम जरहाडीह निवासी श्री धुरन प्रजापति को 6-7 माह से लंबित सामाजिक सहायता पेंशन की राशि प्राप्त हुई। उनके पुत्र श्री अंकज कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता को सामाजिक सहायता पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है।
शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित विभाग ने प्रकरण की जांच की। जांच में पाया गया कि हितग्राही के बैंक खाते से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण पिछले 6-7 माह से पेंशन राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा था। मामले को प्राथमिकता से लेते हुए संबंधित विभाग ने बैंक खाते से जुड़ी समस्या का निराकरण कराया, जिसके बाद जून 2026 तक की लंबित सामाजिक सहायता पेंशन की पूरी राशि डीबीटी के माध्यम से हितग्राही के बैंक खाते में अंतरित कर दी गई। पेंशन राशि प्राप्त होने पर श्री धुरन प्रजापति एवं उनके परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान हुआ और उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ समय पर प्राप्त हो सका।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण पर राज्य सरकार विशेष बल दे रही है। जिला प्रशासनों द्वारा सतत मॉनिटरिंग के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पात्र हितग्राहियों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना विलंब के पहुंचे और आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान हो।
Share this post with:
14 Jul 2026 3 Views
14 Jul 2026 19 Views
14 Jul 2026 8 Views
13 Jul 2026 17 Views
13 Jul 2026 47 Views