CNIN News Network

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण, पीएम उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन

25 Jul 2026   9 Views

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण, पीएम उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन

Share this post with:


अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत का जांच उपरांत सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। जिले के मैनपाट विकासखंड अंतर्गत ग्राम नर्मदापुर निवासी श्रीमती जगेश्वरी यादव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्राप्त नहीं होने संबंधी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारी द्वारा नैतिक भारत गैस ग्रामीण वितरक, विजलहवा पहुंचकर शिकायत की विस्तृत जांच की गई। इस दौरान मौके पर पंचनामा तैयार किया गया तथा संबंधित व्यक्तियों के कथन दर्ज किए गए।
जांच के समय शिकायतकर्ता श्रीमती जगेश्वरी यादव उपस्थित नहीं थीं। उनके पति श्री दयाशंकर यादव का कथन दर्ज किया गया। उन्होंने अपनी पत्नी के नाम से जारी आधार कार्ड प्रस्तुत किया। आधार कार्ड का संबंधित गैस एजेंसी के विभागीय सर्वर में परीक्षण किए जाने पर यह पाया गया कि कंज्यूमर क्रमांक के अंतर्गत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन पूर्व में ही जारी किया जा चुका था। जांच उपरांत आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए मौके पर ही शिकायतकर्ता के पति श्री दयाशंकर यादव को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया, जिससे शिकायत का तत्काल एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित हुआ।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम है। प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web