Share this post with:
कोंडागांव। मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान मावा बस्तर, मावा स्वास्थ्य के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोंडागांव जिले में संचालित डोर-टू-डोर स्वास्थ्य जांच अभियान का प्रभारी सचिव श्री भीम सिंह ने ग्राम बदवर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली।
प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में एनीमिया के मामलों की गंभीरता से जांच कर प्रभावित मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत बस्तर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत अब तक जिले की कुल जनसंख्या के 45.17 प्रतिशत लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जांच के दौरान गंभीर बीमारी से प्रभावित 1266 मरीजों को बेहतर उपचार हेतु उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर किया गया है।
Share this post with:
07 May 2026 3 Views
06 May 2026 171 Views
06 May 2026 19 Views
06 May 2026 18 Views