Share this post with:
00 ग्राम चरौदा में विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, सिंचाई, सड़क, बिजली और ग्रामीण अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती
00 मुख्यमंत्री ने मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शेड एवं पेवर ब्लॉक कार्य और ग्राम चरौदा में नवीन मंगल भवन निर्माण की घोषणा की
00 144 गांवों तक पहुंचने वाली सेवा संवाद यात्रा का किया शुभारंभ
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर जिले के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चरौदा में आयोजित कार्यक्रम में 27 करोड़ 53 लाख 87 हजार रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को महत्वपूर्ण सौगात दी। इन कार्यों से क्षेत्र में सिंचाई, सड़क, विद्युत और ग्रामीण अधोसंरचना सुविधाओं का विस्तार होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शेड निर्माण एवं पेवर ब्लॉक कार्य तथा ग्राम चरौदा में नवीन मंगल भवन निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने विधायक श्री अनुज शर्मा के नेतृत्व में धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के सभी 144 गांवों तक पहुंचने वाली सेवा संवाद यात्रा का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री रणविजय सिंह जूदेव सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों का विकास और किसानों की समृद्धि हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। आज धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में 27 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं मिलेंगी, ग्रामीण सड़कों का विस्तार होगा तथा बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार श्सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वासश् के मूलमंत्र के साथ समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। हमारा प्रयास है कि शासन की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा करने और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का लक्ष्य लेकर कार्य प्रारंभ किया था। सरकार ने अपनी पहली ही कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 18 लाख परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया। गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के साथ ही किसानों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलताएं मिली हैं। बस्तर के जिन दूरस्थ क्षेत्रों में कभी विकास कार्यों को पहुंचाना चुनौतीपूर्ण था, वहां अब सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हर गांव और हर अंचल तक विकास पहुंचे तथा सभी नागरिकों को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विधायक श्री अनुज शर्मा के नेतृत्व में प्रारंभ की गई सेवा संवाद यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझना बहुत महत्वपूर्ण है। ग्राम चरौदा से शुरू हुई यह यात्रा धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के सभी 144 गांवों तक पहुंचेगी। इसके माध्यम से ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उनका लाभ जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। सेवा संवाद यात्रा इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा की मांग पर ग्राम चरौदा के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शेड निर्माण एवं पेवर ब्लॉक कार्य कराए जाने की घोषणा की। साथ ही ग्राम चरौदा में नवीन मंगल भवन के निर्माण की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुक्तेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां सुविधाओं के विस्तार से श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। वहीं मंगल भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।
सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से किसानों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 9 करोड़ 87 लाख 48 हजार रुपए तथा जल संसाधन विभाग, तिल्दा के अंतर्गत 4 करोड़ 10 लाख 17 हजार रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस प्रकार सिंचाई से संबंधित कार्यों पर कुल 13 करोड़ 97 लाख 65 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। इन कार्यों से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा और किसानों को खेती-किसानी के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।

सड़क, बिजली और ग्रामीण अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती
मुख्यमंत्री श्री साय ने लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 4 करोड़ 56 लाख 86 हजार रुपए की लागत के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क अधोसंरचना मजबूत होगी तथा लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसी प्रकार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत 2 करोड़ 20 लाख 19 हजार रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होने के साथ महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) के अंतर्गत 6 करोड़ 79 लाख 17 हजार रुपए की लागत के विद्युत विकास कार्यों का भी भूमिपूजन किया। इन कार्यों से क्षेत्र की विद्युत अधोसंरचना मजबूत होगी और ग्रामीणों तथा किसानों को बेहतर विद्युत सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सिंचाई, सड़क, बिजली और सामुदायिक सुविधाओं का विकास ग्रामीणों के जीवन को आसान बनाने के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आज भूमिपूजन किए गए विकास कार्यों और नई घोषणाओं से धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्रवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।
Share this post with:
22 Nov 2026 15 Views
22 Nov 2026 37 Views
21 Nov 2026 165 Views
21 Nov 2026 184 Views
20 Nov 2026 291 Views
20 Nov 2026 274 Views
20 Nov 2026 295 Views
20 Nov 2026 308 Views
20 Nov 2026 281 Views