CNIN News Network

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं

23 Nov 2026   2 Views

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं

Share this post with:

 

रायपुर, --मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धनोरा में आयोजित राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव एवं लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में कोंडागांव जिले के विकास और कलार समाज के सामाजिक उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। केशकाल में कलार समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 75 लाख रुपये देने, ग्राम धनोरा में संचालित शिशु मंदिर के भवन निर्माण की व्यवस्था करने तथा कोंडागांव और कांकेर जिले को जोड़ने वाली तिमड़ी नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कराने की घोषणा की। साथ ही नवा रायपुर में भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर चौक स्थापित कर उनकी प्रतिमा लगाने तथा माकड़ी और मैनपुर में मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए 30-30 लाख रुपये देने की घोषणा की।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web