Share this post with:
धमतरी। मुंबई से बस्तर की ओर बाइक राइडिंग के लिए निकली 23 महिला राइडर्स के समूह में शामिल 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर की बाइक मरकाटोला के पास ट्रेलर से जा टकराई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के मुंबई से 23 महिला बाइक राइडर्स का समूह बस्तर की ओर रवाना हुआ था। सभी राइडर्स बाइक से सफर कर रही थीं। इसी दौरान धमतरी जिले के मरकाटोला के पास राइडर रिद्धि ठक्कर की बाइक एक ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिद्धि गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल रिद्धि को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज शुरू किया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रिद्धि की मौत की खबर सामने आने के बाद बाइक राइडर्स के समूह और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। बस्तर पहुंचने के लिए निकला सफर रिद्धि के लिए आखिरी सफर साबित हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, रिद्धि के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
Share this post with:
10 Aug 2026 43 Views
10 Aug 2026 36 Views