Share this post with:
मुंबई। महाराष्ट्र में मानसून आने के बाद चार जिलों में भारी बारिश हो रही है। मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में रेड अलर्ट है। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 172 एमएम बारिश हुई।बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने गुरुवार दोपहर समुद्र में करीब 15 फीट ऊंची लहरें उठने की चेतावनी दी है। लोगों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।
मानसून ने गुरुवार को 7 दिन की देरी से राजस्थान और 5 दिन की देरी से दिल्ली में एंट्री ली। दिल्ली में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। राजस्थान के जयपुर-दौसा समेत 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
इधर, मध्य प्रदेश के 7 जिलों में बुधवार को तेज बारिश हुई। इंदौर में बारिश में कार नाले में गिर गई। सीहोर में बारिश के तेज बहाव में बाइक भी बह गईं। खराब मौसम के चलते उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है।बिहार, यूपी में बिजली गिरने से 3-3 और झारखंड में 2 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल और जीआरपी थाने में पानी घुस गया।
Share this post with:
01 Jul 2026 12 Views
02 Jul 2026 27 Views
01 Jul 2026 52 Views
01 Jul 2026 12 Views
30 Jun 2026 17 Views