Share this post with:
0- 28 साल बाद भारत को मिला वेटलिफ्टिंग पदक
नॉर्थ कोरिया की री सोंग-गम ने एशियाई खेलों के खिताब की हैट्रिक लगाते हुए गोल्ड मेडल जीता। इंडोनेशिया की विजयाना लुलुक डियानी ट्राई ने कुल 191 किग्रा वज़न उठाकर ब्रॉन्ज़ मेडल जीता - जिसमें स्नैच में 87 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 103 किग्रा शामिल था।
भारत की स्टार भारोत्तोलक (वेटलिफ्टर) मीराबाई चानू ने अपने शानदार और ऐतिहासिक करियर में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ लिया है। जापान के नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा में रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने एशियाई खेलों की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में भारत के 28 साल लंबे पदक के सूखे को समाप्त कर दिया। 1998 बैंकॉक एशियाई खेलों में दिग्गज कर्णम मल्लेश्वरी द्वारा जीते गए रजत पदक के बाद मीराबाई चानू एशियन गेम्स में वेटलिफ्टिंग पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गई हैं।
नॉर्थ कोरिया की री सोंग-गम ने एशियाई खेलों के खिताब की हैट्रिक लगाते हुए गोल्ड मेडल जीता। इंडोनेशिया की विजयाना लुलुक डियानी ट्राई ने कुल 191 किग्रा वज़न उठाकर ब्रॉन्ज़ मेडल जीता - जिसमें स्नैच में 87 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 103 किग्रा शामिल था।
इस बीच, चानू के सिल्वर मेडल ने एशियाई खेलों के मेडल के लिए लंबे इंतज़ार को भी खत्म कर दिया। इससे पहले वह हांग्जो में चौथे स्थान पर रही थीं और पोडियम तक नहीं पहुँच पाई थीं, जबकि उस इवेंट में उनके पास अपनी उपलब्धियों में कॉन्टिनेंटल खिताब जोडऩे का एक और मौका था। उनके इस नए नतीजे ने उस कलेक्शन को पूरा कर दिया है जिसमें पहले से ही ओलंपिक सिल्वर, वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब और कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडल शामिल हैं।
Share this post with:
22 Sep 2026 11 Views
22 Sep 2026 19 Views
21 Sep 2026 44 Views
21 Sep 2026 22 Views
19 Sep 2026 200 Views