Share this post with:
योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रित
एक से 30 नवंबर तक ईमेल से भेज सकेंगे सुझाव
रायपुर-छत्तीसगढ़ में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य शासन ने पहल की है। इसके लिए ‘छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना–2026’ का प्रारूप तैयार किया गया है। योजना के प्रारूप और उसके क्रियान्वयन के संबंध में एक से 30 नवंबर 2026 तक सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं।
तैयार प्रारूप को जनसंपर्क विभाग की वेबसाइटwww.dprcg.gov.inपर प्रकाशित कर सुझाव लिया जा रहा है। मीडियाकर्मी योजना के प्रारूप और इसके क्रियान्वयन के संबंध में अपने सुझाव ईमेलchhattisgarhmediakarmi@gmail.comपर भेज सकते हैं। सुझाव भेजने के लिए एक माह की अवधि प्रस्तावित की गई है।
क्र.-10523/मनोज
Share this post with:
01 Nov 2026 11 Views
01 Nov 2026 5 Views
01 Nov 2026 11 Views
31 Oct 2026 35 Views
31 Oct 2026 27 Views
30 Oct 2026 39 Views
30 Oct 2026 45 Views