Share this post with:
00 26 मेडिकल स्टोर का निरीक्षण, एक संचालक को कारण बताओ नोटिस
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश एवं स्वास्थ्य सचिव एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के मार्गदर्शन में मित्तल कैंसर हॉस्पिटल कांपा, रायपुर में कैंसररोधी दवाओं के संबंध में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में आयातित कैंसररोधी दवाओं और उनकी कीमतों से जुड़े विषयों की जांच की गई। संबंधित दवाओं के आयात, क्रय-विक्रय और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों की जांच जारी है। यदि जांच में कोई अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा लागू नियमों के प्रावधानों के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के अंतर्गत कुल 26 मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। एक मेडिकल स्टोर में अनियमितता पाए जाने पर संचालक को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया गया है। संचालक से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। औषधियों की गुणवत्ता, वैधता और मूल्य संबंधी नियमों के पालन तथा जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। अभियान के तहत आगामी दिनों में अन्य संस्थानों का भी निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण में जिले के औषधि निरीक्षक श्री ईश्वरी नारायण सिंह, श्री नीरज साहू, डॉ. सुरेश कुमार साहू और डॉ. टेकचंद धीरहे शामिल रहे।
Share this post with:
13 Oct 2026 10 Views
12 Oct 2026 246 Views
11 Oct 2026 280 Views
10 Oct 2026 260 Views
10 Oct 2026 290 Views
10 Oct 2026 175 Views
09 Oct 2026 168 Views