Share this post with:
सुकमा। जिले के डोडपाल गांव के लोगों ने 1963 में अपनी जमीन जगपाल सिंह को लीज पर दी थी। उनकी मौत के बाद उनके बेटों ने जमीन बेच दी। जिसे लेकर डोडपाल गांव के लोगों ने गुरूवार को एक बैठक रखी गई। जिसमें गांव के लगभग सभी लोग उपस्थित थे। ग्रामीणों ने अपनी जमीन वापस करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि जब क्षेत्र में नक्सल समस्या थी तब तक कोई जमीन के लिए कभी नही आया। लेकिन अब जब नक्सल समस्या खत्म हो गयी है, तो ग्रामीण इलाके में इस प्रकार की समस्या निकल कर आ रही है। अब गांव वालों ने बैठक कर अपनी समस्या को लेकर आगे तक लड़ाई जारी रखने की बात कही है।
बैठक के बाद ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 1963 में जगपाल सिंह के द्वारा मालिक मकबूजा के नाम पर उनसे जमीन लिया गया था। जिसके बाद जमीन पर लगे सागौन के पेड़ों को उन्होंने बेचा, और अपना काम हो जाने के बाद जमीन वापस करने की बात कही थी। लेकिन उसके बाद जब भी ग्रामीणों ने अपनी जमीन की बात कही तो ग्रामीणों को हमेशा कहा गया कि जमीन आपकी ही है। हमारा काम होने के बाद हम वापस कर देंगे।
ग्रामीणों का कहाना है कि जिन्होंने उनसे जमीन अपने काम के लिए लिया था, उस जगपाल सिंह का निधन हो गया है। उनके बेटों के द्वारा हमारी जमीन रायपुर के किसी अदरस कम्पनी को बेचा जा चुका है। जिसको लेकर ग्रामीणों में बड़ी चिंता बनी हुई है कि अब उनकी जमीन जो कि बहुत पहले किसी काम के लिए लीज पर दी गयी थी, अब उनकी भी नही रही। ग्रामीणों का कहाना है कि पिछले 10 साल से लड़ाई लड़ रहे है। लेकिन उनके पक्ष में कुछ नहीं हो रहा है। हम अपने हक के लिए लड़ते रहेंगे। हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम चक्काजाम और रैली भी करेंगे।
Share this post with:
21 May 2026 53 Views
21 May 2026 17 Views
21 May 2026 9 Views
21 May 2026 4 Views
21 May 2026 31 Views