Share this post with:
रायपुर। रविवार को पंडवानी गायिका प्रभा यादव द्वारा अंगाकर रोटी, मुड और आचार देकर डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर एवं पंडित राजेश शर्मा को अयोध्या रवाना किया गया जहां से वे राजा दशरथ की अनुमति पश्चात् पवित्र मिट्टी को लेकर 26 अगस्त को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे जहां उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
अयोध्या रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए पुरुषोत्तम चंद्राकर ने बताया कि 27 अगस्त को लाई गई मिट्टी को निमोरा स्थित प्रसिद्ध मूर्तिकार पीलू साहू को सौंपा जाएगा। 10 सितंबर को माता कौशल्या के भव्य मूर्ति (गोवो में बालपन में राम जी, बैठे हुए) को बाजा गाजा के साथ चंदखुरी लाया जाएगा। 11 सितंबर को माता कौशल्या की मूर्ति की स्थापना एवं पूजा पाठ सुबह और शाम छत्तीसगढ़ी भाषा में आरती एवं ठेठरी खुरमी के विशेष भोग लगाया जाएगा। 12 सितंबर को बच्चों द्वारा भांचा राम के समक्ष नांदिया बैला दौड़ तथा जांता पीसने का प्रदर्शन होगा। 13 सितंबर को माता कौशल्या को करू भात खिलाकर उपवास रखना। 14 सितंबर 2026 को माता कौशल्या के सामने भजन, कीर्तन, पंडवानी, भरथरी का आयोजन रात्रि जागरण का कार्यक्रम एवं 15 सितंबर 2026 को माता कौशल्या को बासी खिलाना तथा साड़ी भेंट कर विदाई दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के परिकल्पना तथा आरंभ करने में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक कलाकार संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित सकेश तिवारी का प्रमुख योगदान है।
Share this post with:
23 Aug 2026 11 Views
23 Aug 2026 15 Views
23 Aug 2026 32 Views
21 Aug 2026 37 Views
21 Aug 2026 22 Views
20 Aug 2026 207 Views
20 Aug 2026 37 Views