CNIN News Network

माडिय़ा चौक के नाम में कोई बदलाव नहीं, पूर्ववत रहेगा नाम

08 Oct 2026   21 Views

माडिय़ा चौक के नाम में कोई बदलाव नहीं, पूर्ववत रहेगा नाम

Share this post with:

जगदलपुर। शहर का ऐतिहासिक माडिय़ा चौक अपने मूल नाम से ही पहचाना जाएगा। गत दिवस इसके विकसित भारत चौक के रूप में नए नामकरण को लेकर जारी हुआ समाचार त्रुटिवश प्रसारित हो गया था। प्रशासन द्वारा माडिय़ा चौक के नाम में बदलाव को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। यह स्थल अपनी पारंपरिक व ऐतिहासिक पहचान के अनुरूप माडिय़ा चौक के नाम से ही निरंतर जाना जाएगा। जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि नामकरण की प्रक्रिया केवल जगदलपुर के ऐसे चौक-चौराहों के लिए प्रस्तावित है, जिनका अब तक कोई आधिकारिक नामकरण नहीं हुआ है। पहले से स्थापित और नामांकित चौक-चौराहों के नाम में कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web