Share this post with:
कांकेर। जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के आदेशानुसार एसडीएम पखांजूर मनीष देव साहू द्वारा छोटेबेठिया थाना अंतर्गत ग्राम माचपल्ली के जंगल पहाड़ी में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ घटना की दण्डाधिकारी जांच प्रारंभ कर दी गई है। यदि किसी व्यक्ति के पास लिखित या मौखिक जानकारी हो तो वे अनुविभागीय दण्डाधिकारी पखांजूर के न्यायालय में 02 जून तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर जानकारी प्रस्तुत कर सकते हैं।
उनके द्वारा विभिन्न 12 बिन्दुओं-घटना की पृष्ठभूमि, घटना में शामिल सशस्त्र बलों का सर्चिंग अभियान हेतु विभागीय आदेशों एवं निर्देशों का विवरण, 13 अप्रैल 2026 की घटना क्या वास्तव में सशस्त्र नक्सलियों (माओवादियों) द्वारा पूर्व नियोजित और षड्यंत्रकारी घटना थी, मृतक माओवादी नक्सली की मृत्यु कैसे हुईा। मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों की पहचान, परिचय एवं अपराध वृतांत आदि का विवरण। मृतिका के पोस्ट मार्टम में पाये गये मौत का आधारभूत कारक, कारण एवं चिकित्सकीय अभिमत। घटना एवं मुठभेड में पुलिस बल, आम नागरिकों के हताहतों अथवा अन्य जन-धन-बल की हानि का विवरण । मौका मुआयना, सर्चिंग व घटना स्थल निरीक्षण के दौरान पाये गये जप्त सामग्री का विवरण। पुलिस नक्सली मुठभेड़ के सबंध में आस-पास के ग्रामीणों का कथन साक्ष्य, गवाही, अभिमत। पुलिस थाना में दर्ज की गई एफआईआर, पुलिस विवेचना व अभिमत और सुसंगत धाराओं का विवरण। जांच अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति, सूचना, समन्स आदि का विवरण एवं अन्य स्रोतों से प्राप्त जानकारी जो घटना के लिए प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से महत्वपूर्ण हो जिसका उल्लेख आवश्यक हो इत्यादि बिन्दुओं पर जांच की जा रही है।
Share this post with:
30 May 2026 13 Views
30 May 2026 8 Views
30 May 2026 9 Views
29 May 2026 45 Views
28 May 2026 53 Views
27 May 2026 54 Views