CNIN News Network

मांगलिक भवन, दुकानों के निर्माण एवं मुक्तिधाम उन्नयन के लिए एक करोड़ स्वीकृत

29 Apr 2026   3 Views

मांगलिक भवन, दुकानों के निर्माण एवं मुक्तिधाम उन्नयन के लिए एक करोड़ स्वीकृत

Share this post with:


00 उप मुख्यमंत्री साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति आदेश जारी
रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कबीरधाम जिले के इंदौरी नगर पंचायत में तीन कार्यों के लिए एक करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें इंदौरी में मांगलिक भवन और दुकानों के निर्माण तथा मुक्तिधाम का उन्नयन कार्य शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने इंदौरी नगर पंचायत में दुकानों तथा मांगलिक भवन के निर्माण के लिए 45-45 लाख रुपए मंजूर किए हैं। विभाग ने मुक्तिधाम के उन्नयन के लिए दस लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने तीनों कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13766/84

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web