Share this post with:
दंतेवाड़ा। मां दंतेश्वरी मंदिर दंतेवाड़ा की दान पेटियां 07 महीने 24 दिन बाद शारदीय नवरात्र से पहले मंगलवार को मंदिर की कुल 11 दान पेटियां खोली गईं। इनसे 21 लाख 62 हजार 331 रुपए नगद मिले। इसके अलावा सोने-चांदी के आभूषण और भक्तों के मन्नत के पत्र भी मिले हैं। दान पेटियों से मिले आभूषणों और अन्य सामग्री को सुरक्षित रखा गया है। भक्तों ने नौकरी, संतान प्राप्ति सहित अलग-अलग मन्नतों को लेकर मां दंतेश्वरी के नाम पत्र पेटियों में डाले थे। इन पत्रों को भी पेटियां खोलने के दौरान निकाला गया, इस दौरान भक्तों की निजता का ध्यान रखा गया है।
मां दंतेश्वरी मंदिर की दान पेटियां इससे पहले 28 जनवरी 2026 को खोली गई थीं। उस समय पेटियों से 19 लाख 44 हजार 448 रुपए नगद मिले थे। इस बार पिछली बार की तुलना में 2 लाख 17 हजार 883 रुपए ज्यादा मिले हैं। साल में दो बार दानपेटी खोली जाती है। शारदीय नवरात्र, चैत्र नवरात्र, न्यू ईयर, और फागुन मेला के समय मंदिर में भक्तों की ज्यादा भीड़ होती है। भक्त अपनी मनोकामना के अनुसार पैसों से लेकर सोने-चांदी के आभूषण चढ़ाते हैं। शारदीय नवरात्र को देखते हुए मां दंतेश्वरी मंदिर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर परिसर की साफ-सफाई, सजावट और श्रद्धालुओं की व्यवस्था से जुड़े काम किए जा रहे हैं। नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के दंतेवाड़ा की संभावना को देखने हुए मंदिर प्रबंधन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।
Share this post with:
22 Sep 2026 9 Views
22 Sep 2026 14 Views
21 Sep 2026 32 Views
21 Sep 2026 18 Views
19 Sep 2026 196 Views
19 Sep 2026 48 Views