Share this post with:
रायपुर। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष घोषित किए जाने के अवसर पर स्वामी विवेकानंद परिसर स्थित कृषि महाविद्यालय, जोरा में महिला कृषक सेवा महाकुंभ एवं कृषक संगोष्ठी आयोजित की गई। कृषि विभाग, जिला रायपुर और कृषि विज्ञान केंद्र रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में जिले की कृषि एवं उससे जुड़े क्षेत्रों की लगभग 300 महिला कृषकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशेष अतिथि के रूप में कृषि स्थायी समिति के सभापति गुरु सौरभ साहेब, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष अनिमेष कश्यप, रिसर्च संचालक विवेक कुमार त्रिपाठी, एस.एस. टुटेजा, संयुक्त संचालक कृषि दुर्ग श्रीमती गोपिका गबेल और कृषि महाविद्यालय रायपुर की अधिष्ठाता श्रीमती आरती गुहा उपस्थित रहीं। उप संचालक कृषि श्री सतीश अवस्थी ने महिला कृषकों को खाद बिक्री के लिए लागू टोकन सिस्टम (स्नस्नस्) की कार्यप्रणाली और इसके लाभों की जानकारी दी। तकनीकी सत्र में प्रधान वैज्ञानिक (सस्य विज्ञान) श्री संजय द्विवेदी ने फसल विविधीकरण एवं दलहन की खेती, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गौतम राय ने गौपालन और उत्पादों के विक्रय, तथा वैज्ञानिक (सस्य विज्ञान) डॉ. नीतीश तिवारी ने प्राकृतिक खेती एवं खरपतवार नियंत्रण के बारे में बताया।
Share this post with:
18 Oct 2026 27 Views
18 Oct 2026 15 Views
18 Oct 2026 27 Views
16 Oct 2026 31 Views
16 Oct 2026 27 Views
16 Oct 2026 27 Views
16 Oct 2026 19 Views
14 Oct 2026 46 Views