CNIN News Network

महासमुंद की तीन, कोरबा, दंतेवाड़ा व कोण्डागांव की एक-एक तीरंदाजों ने जीते स्वर्ण पदक

18 Oct 2026   21 Views

महासमुंद की तीन, कोरबा, दंतेवाड़ा व कोण्डागांव की एक-एक तीरंदाजों ने जीते स्वर्ण पदक

Share this post with:


रायपुर। 26वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में महासमुंद की पदमा साहू, चांदनी साहू एवं कमलेश साहू ने 3 स्वर्ण और एक चांदी पर निशाना लगाया है। वहीं दंतेवाड़ा की मनीषा कश्यप, कोरबा के गितेश यादव और कोण्डागांव के निशांत पटेल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में 20 जिलों से लगभग 300 तीरंदाजों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता तीरंदाज 11 से 18 नवंबर 2026 तक शिलांग, मेघालय में आयोजित होने वाली सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

महासमुंद की तीन, कोरबा, दंतेवाड़ा व कोण्डागांव की एक-एक तीरंदाजों ने जीते स्वर्ण पदक

 प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर जिले के कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, भारतीय तीरंदाजी संघ उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, शिव तराई आर्चरी अकादमी की अध्यक्ष श्रीमती वंदना उईके, जिला तीरंदाजी संघ के सचिव डॉ. आलोक शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web